वहीं लखनऊ में सीएम योगी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जगह-जगह पोस्टर दिखे। साथ ही बेटी को पिस्टल, कटार और तलवार से लैस दिखाया गया है। पोस्टरों के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसमें नारा दिया गया है कि बेटियों की कमर पर अब करधन नहीं पिस्टल, कटार और तलवार की जरूरत। हजरतगंज सहित तमाम जगहों पर दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।