लखनऊ के इंदिरानगर स्थित डॉ. अनुज शेखर कहते हैं कि मौजूदा समय के हालातों को देखते हुए वजन नियंत्रित करना जरूरी है। लोगों को अपनी डाइट में कैलोरी वाली चीजें कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर में कैलोरी की सही मात्रा होनी चाहिए। चीनी, गुड़, फलों के रस, घी, तेल जैसे सरल कार्बोहाइड्रेट कैलोरी के अच्छे स्रोत हैं।