उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी ने अभी से तबाही मचाना शुरू कर दी है। सोमवार को झांसी, आगरा, अयोध्या, बनारस और प्रयागराज समेत लगभग सभी जिलों में सीजन के सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने कूलर, एसी और फ्रिज भी चालू कर दिया है। जिससे बिजली के लोड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ जेपी गुप्ता ने बताया कि गर्मी ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मार्च के शुरुआत से अंत तक चार से पांच बार पश्चिमी हवाएं आती रहीं हैं। इसलिए गर्मी से राहत रहती थी। उन्होंने बताया इस सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो सकता है। यानि इस सप्ताह लखनऊ का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि आद्रता का स्तर 20-25 फीसदी बढऩे से गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, होली के चलते एक्यूआई भी बढ़ा है।