3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, यहां हुआ हादसा, मौसम विभाग ने कहा यह

सूरज की तपिश से मंगलवार को लखनऊवासियों को बड़ी राहत मिली। दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शाम को रफ्तार पकड़ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jul 2019, 10:44 PM IST

Rain in Lucknow

Rain in Lucknow

लखनऊ. सूरज की तपिश से मंगलवार को लखनऊवासियों को बड़ी राहत मिली। दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शाम को रफ्तार पकड़ ली। मूसराधार बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं बारिश के साथ आई आंधी ने कई पेड़ों को उखाड़ दिए जिससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। वहीं कई जगह जलभराव की स्थिति भी सामने आई व कई लोग घायल भी हुए। बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार में लखनऊ का अधिकतम तामपान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो दिनों में जिस तरह से बारिश हो रही थी, उससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार सुबह तेज बारिश तो हुई, जिससे कयास लगाए गए कि दिनभर सुहाना मौसम बना रहेगा, लेकिन हुआ उसके विपरीत ही। बारिश रुकने के तुरंत बाद तेज चिलचिलाती धूप निकल आई। उमस भरी गर्मी व तेज धूप लोगों को दोबारा झुलसाने पर उतारू हो गई। वहीं सोमवार को भी गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। तापामन आसमान छू रहा था।

ये भी पढ़ें- उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल ने सीएम योगी को कहा यह

विधानसभा के सामने व राजभवन में भी कई पेड़-
राजधानी की बात करें, तो मंगलवार को विधानसभा के सामने व राजभवन में कई पेड़ बारिश व आंधी के कारण गिर गए। कुछ पेड़ गाड़ियों पर भी गिरे, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं चारबाग, गोमती नगर जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति आ गई। जिससे बरसात से पहले नगर निगम द्वारा की तैयारियों की पोल भी खुल गई। वहीं राजधानी के अलावा, बाराबंकी, झांसी, कानपुर व बहराइच समेत यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- मेनका गांधी ने की पहल, विकलांग और बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम, भेजा पत्र

मेट्रो स्टेशन का शीशा राहगीर पर गिरा, हआ घायल-
शाम के वक्त आंधी व बारिश के कारण लखनऊ के हज़रतगंज के DRM ऑफिस के सामने मेट्रो स्टेशन का शीशा गिर गया जिसकी चपेट में आकर दो यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे मेट्रो रेल कोर्पोरेशन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

ये भी पढ़ें- बड़े स्तर पर हुए बेसिक शिक्षा विभाग में तबादले, 47 अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें पूरी list

मौसम विभाग का अनुमान-
इस बार मॉनसून देरी से आया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कृषि के हिसाब से यह देरी बहुत ज्यादा नहीं है। अगले कुछ दिनों में हालात सुधर जाएंगे। वहीं बुधवार और गुरुवार को ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। तेज हवाओं व बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।