27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ-कानपुर में झामझम बारिश से मौसम सुहावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने बुधवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है। क्योंकि इन जिलों में पिछले तीन दिनों से बादल लुकाछिपी का खेल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 Sep 2022, 10:46 AM IST

heavy_rain_in_lucknow_kanpur_alert_issued_for_20_districts.jpg

Heavy rain in Lucknow Kanpur Alert issued for 20 districts

उमस भरी गर्मी और बारिश का मौसम जाते.जाते यूपी में मेहरबान है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा में बुधवार सुबह से ही बारिश की रिमझिम फुंहारों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं पश्चिमी यपी में मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। हालांकि नोएडा के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश की हल्की बूंदे भी गिरीं। जिसे देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि कभी भी यहां तेज बारिश दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़े - लखनऊ के ओमेक्स अपार्टमेंट में 18वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत

तीन दिनों से बादल लुकाछिपी

उधर, आईएमडी ने बुधवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है। क्योंकि इन जिलों में पिछले तीन दिनों से बादल लुकाछिपी का खेल कर रहे हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से पूरे सप्ताह बारिश होने के संकेत दिए गए हैं। वहीं बारिश केब बाद तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में हवा ठंडी हो गई है। ज‍िससे धूप और उमस से भी लोगों को राहत म‍िली है।

यह भी पढ़े -योगी सरकार का फैसला, 17 OBC जातियों को SC की लिस्ट में शामिल करने के लिए फिर होगा सर्वे

इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

ये जिले मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में भी हल्‍की बार‍िश हो सकती है। जबकि पूर्वांचल के जिले वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में भी मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग