11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7th pay commission: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की सैलरी 1,00,000 रुपए से बढकऱ होगी 2.80 लाख रुपए प्रतिमाह

7th Pay Commission : हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की सैलरी 1,00,000 रुपए से बढकर 2.80 लाख रुपए प्रतिमाह हो गई है।

2 min read
Google source verification
7th pay commission latest news in hindi, 7th pay commission latest news for defence, 7th pay commission allowances, 7th cpc news latest, 7th pay commission calculator, 7th pay commission pay scale, 7th pay commission latest news for pensioners

7th pay commission news: यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ मे कार्यरत न्यायाधीशों के लिए एक महत्वपूर्ण खुशखबरी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की सैलरी 1,00,000 रुपए से बढकर 2.80 लाख रुपए प्रतिमाह हो गई है। उन्हें जल्द ही सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी मिलने लगेगी। लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट और देश के 24 हाई कोर्ट के जजों की सैलरी (salary) में बढ़ोतरी वाला बिल पास हो गया है।

ये भी पढ़ें - 7th Pay Commission Calculator - ऐसे देखें कितना बढ़ा हुआ मिलेगा पैसा

माना जा रहा है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बढ़ी हुई सैलरी न्यायाधीशों के लिए 1 जनवरी 2016 से लागू हो गई है। गौरतलब है कि जब यह बिल संसद से पास होने के बाद एक कानून बन जाएगा तब यूपी के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की सैलरी 1 लाख रुपए से बढकऱ 2.80 लाख रुपए महीने हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - नए साल पर राज्य कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बढ़कर मिलेगी सैलरी, ऐसे कैलकुलेट करें डीए

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बढ़ी सैलरी

वहीं सुप्रीम कोर्ट के जज, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की सैलरी भी 90,000 रुपए महीने से बढकऱ 2.50 लाख रुपए महीने हो जाएगी। यह बिल लोकसभा में तो पास हो गया लेकिन इसे अभी राज्य सभा से मंजूरी नहीं मिली है लेकिन राज्य सभा में मंजूरी मिल जाएगी। इस 5 जनवरी को राज्य सभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो चुका है। अब इसके लिए 30 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र तक का इंतजार करना होगा। फिर भी जल्द ही इसे लागू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने 26 लाख कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, अखिलेश सरकार ने दी थी राहत

7th Pay Commission, seventh pay Commission, allahabad high court, satava vetan ayog, satava vetan ayog up, 7th pay commission news, supreme court

allahabad high court chief justice salary after 7th pay commision in up india