दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा में नई नंबर प्लेट को लेकर बेहद कम चालान किए जा रहे हैं। अभी तक सिर्फ चार पहिया वाहन के ही चालान काटे गए हैं। वहीं अगर आपके पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो आप चालान से बचने के लिए किसी भी डीलर के पास जाकर व घर बैठे ऑनलाइन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग की पर्ची हासिल कर लेने के बाद वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई या चालान नहीं किया जाएगा। इसी तरह कलर कोडेड स्टीकर के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी वाहन डीलर से भी संपर्क किया जा सकता है।