10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कब-कब होगा काम, देखें साल भर का पूरा कैलेंडर

हाईकोर्ट ने जारी किया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का वार्षिक कैलेंडर...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Jan 03, 2018

Holiday calendar of District court in Uttar Pradesh hindi news

जानिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कब-कब होगा काम, देखें साल भर का पूरा कैलेंडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में भी अब पूरे साल भर में काम के न्यूनतम दिन तय कर दिए गए हैं। जिला न्यायालयों के लिए वार्षिक कैलेंडर में साल भर के 265 दिन का न्यूनतम कार्य दिवस की बाध्यता की गई है। जिला न्यायालयों के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक अब साल भर में कुल 120 दिन अवकाश रहेगा। इस अवकाश में साल में पड़ने वाले त्योहार, कैलेंडर के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। वार्षिक कैलेंडर में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के अलावा स्थानीय अवकाश भी शामिल किए गए हैं।

जिला जजों को 5 लोकल हॉलीडे का अधिकार

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी कैलेंडर में साफ तौर पर कहा गया है कि जिला न्यायालय साल भर में 265 दिन से कम कार्य दिवस नहीं रहेंगे। वहीं जिला जजों को पांच स्थानीय अवकाश अलग से घोषित करने का भी अधिकार प्रदान किया गया है। वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक कुल 120 दिन के अवकाश में 21 दिन त्योहार के शामिल हैं। कैलेंडर में 52 रविवार और 12 नहीने के दूसरे शनिवार शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही जून महीने में 30 दिन दीवानी मुकदमों की सुनवाई नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: एग्जाम के दिन ही पापा का मर्डर, बेटे ने ऐसे लिया बदला, अब सेना में बना अफसर तो मां के छलके आंसू

यह भी पढ़ें: पीएम के स्वच्छ भारत अभियान की चौंकाने वाली सफलता, भूत-प्रेतों के लिए भी बना दिए शौचालय

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरेगी यूपी की ये लड़की, देखिए इनका बिंदास लुक

यह भी पढ़ें: दरोगा ने बीजेपी नेता को पीटा, तो थाने में भाजपाइयों ने पुलिसवालों को मारा, माफी मांगते रहे एसपी

यह भी पढ़ें: आय दोगुनी करने की बात पर भड़क उठा किसान, योगी के मंत्री को जमकर लगाई लताड़

यह भी पढ़ें: GOD गिफ्ट: महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, एएनएम बोलीं- 32 साल की सर्विस में पहला केस