14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के मौसम में काम आएंगे ये tips, रखेंगे आपकों बिमारियों से दूर

बारिश के मौसम में काम आएंगे ये tips, रखेंगे आपकों बिमारियों से दूर

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jul 02, 2018

monsoon

बारिश के मौसम में काम आएंगे ये tips, रखेंगे आपकों बिमारियों से दूर

लखनऊ. मानसून की ठण्डी-ठण्डी बौछारें उत्तर प्रदेश को शीतल करने में लगी है। बूदों की भीनी भीनी सी वो खुशबू लोगों के मन को मनमोहक बना देती है । इस मानसून का इंतजार लोगों को गर्मियों के समय से ही रहता है । बच्चों के संग-संग बुर्जुग व्यक्ति भी इस मौसम का आनंद लेने से नहीं चुकतें है । सभी इन बारिश में भीगना पसन्द करते है ।

बीमारियों का खतरा

मानसून जितनी खुशियां लाता है उतनी ही बीमारियां भी साथ लाता है । इसलिए बारिश का लुफ्त उठाते हुए बीमारियों से बचना अति आवश्यक है । हमें बारिश कि वजह से ठंडक तो मिल जाती है, पर साथ में बिमारियों का खतरा भी लगा रहता है । इस मौसम में टाइफॉइड, डेंगू ,मलेरिया , हैज़ा , फ्लू व बुखार, सर्दी- जुकाम इत्यादि जैसी बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। बारिश सर्द गर्म मौसम का समावेश रहता है इसलिए सर्दी जुखाम जैसी बीमारियां होना आम बात है ।

बीमारियों से बचने के उपाय

बरसात में ठण्ठी बूंदों का लुफ्त उठाते हुए हमें सावधानियां भी बर्तनी अति आवश्यक है। बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी हासिल करके इनसे सावधान रहना चाहिए । हेल्थ स्पेशलिस्ट मधु सिंह एेसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारें में बताती है...

(1) इस मौसम में तुलसी, सोंफ , हल्दी , दालचीनी , तेजपत्ता , अदरक , काली मिर्च के उपयोग से बहुत लाभ मिलता है और रोग प्रतिरोधक शक्ति बनी रहती है अतः इनका उपयोग जरूर करें।
(2) बारिश के मौसम में जल भराव व ठहराव के कारण मच्‍छरों को आसानी से पनपने का मौका मिलता है। इसलिए अपने अपने घरों में कहीं भी पानी का ठैराव ना होने दें ।
(3)आपके आस पास के किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम हो तो सावधान रहें। उससे आपको लग सकता है। ऐसे व्यक्ति से हाथ मिलाया हो तो हाथ साबुन से धो लें। सड़क पर मिलने वाले खाने पीने के सामान से सावधान रहें।

त्वचा का रखे ख्याल

वे बताती हैं कि इस मौसम में हमारी त्वचा अन्दर से सूखी व बाहर से चिपचिपी नजर आती है । इसलिए हमें अपने दैनिक कार्यो में त्वचा की देखभाल को भी शामिल कर लेना चाहिए । त्वचा को स्‍क्रब और क्‍लीनिंग,फेस मास्‍क ,ब्लैकहेड्स साफ करना जरुरी होता है । बारिश में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं , अगर आपकी त्वचा नॉरमल है तो आप ड्राई सनस्क्रीम लगाएं और अगर आपकी त्वचा तैलिय सनस्क्रीम लगाएं ।