4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री आवास योजना में घर लेना हुआ आसान, मिलेगी ढाई लाख की सब्सिडी, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

योगी सरकार की 2022 तक सबको पक्का घर दिलाने की कवायद मुख्यमंत्री आवास योजना (Mukhyamantri Awas Yojana) के रूप में शुरू हो गई है। इस आवास योजना को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। ये स्कीम शहरों और ग्रामीण लोगों के लिए बनाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 Jan 2021, 9:04 AM IST

मुख्यमंत्री आवास योजना में घर लेना हुआ आसान, मिलेगी ढाई लाख की सब्सिडी, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री आवास योजना में घर लेना हुआ आसान, मिलेगी ढाई लाख की सब्सिडी, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

लखनऊ. योगी सरकार की 2022 तक सबको पक्का घर दिलाने की कवायद मुख्यमंत्री आवास योजना (Mukhyamantri Awas Yojana) के रूप में शुरू हो गई है। इस आवास योजना को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। ये स्कीम शहरों और ग्रामीण लोगों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा। योजना का लाभ लेने वाले लोगों को दो भागों में बांटा गया है। कम इनकम वाले लोगों को इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (EWS) और ज्यादा इनकम वाले लोगों को लोअर इनकम ग्रुप (LIG) ग्रुप में बांटा गया है। स्कीम का फायदा लेने वाले लोगों को होम लोन पर ब्याज दरों में सब्सिडी मिलती है। यह योजना पूरे देश में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस स्कीम के तहत इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (EWS) के लिए घर का आकार 30 स्क्वॉयर मीटर हो सकता है।

मिलेगी ढाई लाभ सब्सिडी

योजना की सबसे खास बात सरकार की ओर से दी जाने वाली ढाई लाख रुपए की सब्सिडी है, जो कि प्रोत्‍साहन का काम करती है। जिनकी आय सालाना तीन लाख रुपये या इससे कम है उन्हें ईब्लूएस कैटेगरी में रखा गया है। वहीं जिनकी सालाना आय छह लाख रुपये या इससे कम है, उन्हें एलआईजी कैटेगरी में रखा गया है। इन दोनों कैटेगरी के तहत छह लाख रुपये तक के लोन पर 6.5 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिले के नाम से मुख्यमंत्री योजना की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसमें सर्च बाय नेम पर क्लिक करें। अगला पेज खुलेगा। इसके बाद आधार नंबर डालकर सब्मिट कर दें। जरूरी जानकारी सब्मिट करने के बाद स्टेटस के साथ आपको आवेदन का पूरा स्टेटस दिखेगा। अपनी जानकारी भर कर उसे फिल कर दें। स्कीम के तहत पूरे देश में करीब 1.12 करोड़ घर बनाए जाएंगे।

इस तरह चेक करें लिस्ट में नाम

आवास योजना में ग्रमीण लिस्ट में अपना नाम सर्च करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके स्टेटस चेक करें। अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो मुख्यमंत्री आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर इस तरह से जानकारी लें। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप राज्य वाले कॉलम को चुने। अगले पेज पर आपको राज्य, जिला, ब्लॉक (विकासखंड), पंचायत, स्कीम का नाम और अन्य डिटेल्स को सेलेक्ट करना होगा। सब्मिट के बाद आपको आपकी पर्सनल डिटेल, बैंक डिटेल्स, घर के साइट की डिटेल सहित अन्य सभी जानकारी दिख जाएगी।

ये भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने शुरू की गोपालक योजना, दिए जाएंगे कुल 9 लाख रुपये, बैंक से आसानी से मिलेगा लोन

ये भी पढ़ें: Bird Flu: यूपी के सभी चिडियाघरों और बर्ड सेंन्चुअरी में अलर्ट, राज्य सरकार का बड़ा आदेश, एक भी मामला सामने आने पर पक्षियों को मारने का ऑर्डर