लखनऊ. यूपी के शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन को निरस्त करने का फैसला बरकरार रखा है। सु्प्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों की पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सहायक अध्यापक के पद से शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त करने की मांग की थी। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है, लेकिन अभी भी शिक्षामित्रों के पास फिर से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का एक और मौका है।