पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने से पहले वोटर आईडी कार्ड दिखाना होता है। वोटर आईडी कार्ड के जरिए वोटर्स की पहचान को वेरिफाई किया जाता है, ताकि कोई एक व्यक्ति दूसरे के बदले वोट न कर पाए। ऐसे में अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वह अन्य पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकता है। चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों की लिस्ट जारी की है, जिसका उपयोग कर मतदान कर सकेंगे।