26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए मुख्य सचिव के आते ही बड़ा फेरबदल, 25 सीनियर IAS के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

नए मुख्य सचिव के आते ही बड़ा फेरबदल, 25 सीनियर IAS के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 11:35 AM IST

yogi

नए मुख्य सचिव के आते ही बड़ा फेरबदल, 25 सीनियर IAS के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनूप चंद पाण्डे ने अपना कार्यभार संभालते ही अगले दिन ही यूपी 25 सीनियर आईएएस अफसरों के ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई तैनाती प्रदान की गई है। यह निर्णय सोमवार की देर रात लिया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) सहित शीर्ष प्रशासनिक पदों पर वरिष्ठ अफसरों की तैनाती कर दी है। 1985 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार को प्रदेश का नया कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। प्रभात मेरठ के मंडलायुक्त हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत करने के बाद नए मुख्य सचिव अनूप चंद पांडे ने अपने कामकाज के पहले ही दिन सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों को इधर से उधर करने का काम किया है। इस फेरबदल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति दीपक त्रिवेदी सहित 25 आईएएस और 4 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। शासन ने मुख्य सचिव के बाद सबसे अहम तैनाती प्रभात कुमार को दी है। उन्हें शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- सपा के कार्यकर्ताअों ने अखिलेश यादव के लिए कर डाला ये काम, भावुक हो गए भईया


मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को परंपरा अनुसार सचिवालय से बाहर तैनाती दे दी गई है। सचिवालय के बाहर सबसे अहम पद अपर मुख्य सचिव आईटी संजीव सरन को मिला है। उन्हें राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- शौच के लिये घर से निकली थी महिला, झाड़ी में छुपे बाघ ने महिला को इस तरह से चबा लिया

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव राजस्व चंचल कुमार तिवारी को महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण संस्थान के पद पर भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ललित वर्मा की तैनाती से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उन्हें वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।