1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 5 सीनियर IAS ट्रांसफर: 2 महिला आईएएस को योगी ने बनाया कमिश्नर, किसको मिली नोएडा अथॉरिटी की ज़िम्मेदारी

यूपी में इस समय सरकार ने जिलों में बड़े बदलाव करने की योजना बनाई है। जिसको देखते हुए जिले में नए अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। इसमें निचले स्तर तक बेहतर काम करने को लेकर एसडीएम और सीडीओ तक के ट्रान्सफर हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार साफ छवि एक तौर पर काम करती हुई नज़र आ रही है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 30 Sep 2022, 3:40 PM IST

UP Government transfered 13 IAS and 20 PCS

UP Government transfered 13 IAS and 20 PCS

सरकार की ओर से शुक्रवार दोपहर में ही एक प्रेस नोट जारी करते हुए आईएएस अधिकारियों के ट्रान्सफर कर दिए गए। जिसमें कई जिलों में सीडीओ, डीएम और कमिशनर भी बदलते हुए देखे गए। वहीं इन जिलों के ट्रान्सफर के पीछे विधायकों और मंत्रियों की दी गई रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है। जिसमें जनता के प्रति काम में लापरवाही और जनता के सरोकार से जुड़े कामों में सुस्त चाल वालों को धीरे धीरे करके हटाया जा रहा है। जिन आईएएस अधिकारीयन को ट्रांसफर किया गया है उनमें प्रमुख तौर पर मेरठ और बरेली को नए मंडलायुक्त शामिल हैं।

इन ट्रान्सफर में 5 सीनियर आईएएस में दो प्रमुख महिला अधिकारी हैं, जिन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए उन्हें पश्चिमी यूपी में कमिश्नर बनाया गया है। महिला आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जे को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया, जबकि बरेली को नये मंडलायुक्त के तौर पर फिर से महिला आईएएस सारिका मोहन मंडलायुक्त की ज़िम्मेदारी मिली है।

यह भी पढे: ललितपुर की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा: 12 फर्जी मदरसे, 9 शहर, 3 गाँव में चलाने वालों के पास कागज ही नहीं

नोएडा अथॉरिटी में बड़े बदलाव किए गए हैं। आईएएस आनंद वर्धन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ के तौर पर तत्काल प्रभाव से जॉइन करने के लिए कहा गया है। वहीं नई आईएएस अधिकारी पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली के पद पर भेजा गया है। आईएएस प्रभाष कुमार जो की सीडीओ रायबरेली थे उनका भी ट्रान्सफर कर दिया गया है।

यह भी पढे:हिजाब पहनकर लड़कियां कर रही हैं हिन्दू महिला प्रिंसिपल विरोध, रोते हुए Video में बोली- कालेज के बाहर मुस्लिम लड़कों का जमावड़ा..