2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलगा 11वीं किस्त का लाभ, कहीं आप भी लिस्ट में तो नहीं शामिल?

सरकार की तरफ से e-KYC की प्रकिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में 31 मई तक जिन किसानों की e-KYC की प्रकिया पूरी नहीं की वह 11वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 May 2022, 12:10 PM IST

1096744-pjimage-49.jpg

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से अबतक कई किसानों को लाभ मिल चुका है। ऐसे में जिन किसानों को इसकी 11वीं क़िस्त (PM Kisan 11th Installment) का बेसब्री से इंतज़ार था वो अब खत्म हो चुका है। दरअसल उम्मीद जताई जा रही थी कि 11वीं किस्त भी किसानों के खाते में मई तक आ जाएगी। हालांकि, जिन किसानों ने नियमों में हुए बदलाव का पालन नहीं करते हुए e-KYC की प्रकिया पूरा नहीं किया है, उन किसानों के खाते में 11वीं किस्त नहीं भेजी जाएगी। बता दें, कि सरकार द्वारा किसानों के खाते में अब तक 10 किस्तें भेजी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: PMKMY: सरकार की इस योजना में किसानों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

e-KYC तक कराने की ये लास्ट डेट

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना को लेकर कई ऐसे मामले भी सामने आए है, जिनमें अपात्र लोगों ने भी इस योजना का लाभ उठाया है। कई ऐसे लोग हैं जो इस राशि को हासिल करने के लिए फर्जी किसान तक बन गए हैं। इसे देखते हुए सरकार की तरफ से e-KYC की प्रकिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में 31 मई तक जिन किसानों की e-KYC की प्रकिया पूरी नहीं की वह 11वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी में निवेशकों को आसानी से मिलेगी जमीन, योगी सरकार ने तैयार किया ये खास प्लान

संवैधानिक पदों वालों के लिए ये नियम

बता दें, सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। वहीं जो लोग फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें पीएम किसान योजना की किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा। ऐसे लोग जो संवैधानिक पदों पर हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं। वहीं केंद्र या राज्य सरकारों या पीएसयू के किसी भी विभाग या किसी भी सरकारी संस्था में काम करने वाला शख्स अगर खेती करता है तो उसे भी स्कीम का नहीं मिलेगा। आप किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।