उन्होंने कहा, "जांच से पता चलता है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट चलाते हैं, जो कई मदरसों को फंड करता है, जिसके लिए उन्हें बड़ी विदेशी फंडिंग मिली। जांच से पता चलता है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग में 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की 6 टीमों को गठित किया गया है।