26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन शहरों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, देखें लिस्ट

पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने जमकर तांडव मचाया, अगले दो दिन और खतरनाक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 May 2020, 8:31 AM IST

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन शहरों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, देखें लिस्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन शहरों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, देखें लिस्ट

लखनऊ. पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को आंधी और बारिश ने जमकर तांडव मचाया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से हुए अलग-अलग हादसों ने 40 लोगों की जान ले ली। दोपहर में अचानक आसमान में घिरे घने बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज अंधड़ के चलते बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खम्भे गिर गए। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने फसलों के नुकसान का आकलन करके किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिये हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो दिनों तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

40 लोगों की मौत

यूपी के राहत आयुक्त ने 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है। आंधी-पानी की घटनाओं से लखनऊ में दो, सीतापुर में पांच, कासगंज में चार, बाराबंकी में तीन, बलिया में दो, बागपत में दो, उन्नाव में दो, बहराइच में एक, फतेहपुर में एक और बुलंदशहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चित्रकूट में भी दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की खबर है। वहीं पीलीभीत में एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा मिर्जापुर में एक, कन्नौज में दो, हरदोई में दो, बदायूं में तीन, अमेठी में एक और अलीगढ़ में एक की मौत हो गई। इटावा, ललितपुर, एटा और मैनपुरी में भी एक-एक व्यक्ति के मरने की खबर है। आंधी-पानी से प्रदेशभर में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इन जिलों में तेज आंधी और बारिश

राजधानी के अमौसी स्‍थ‍ित आंचल‍िक मौसम व‍िज्ञान केंद्र के न‍िदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तीसरे दिन पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मध्य पाकिस्तान के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, एटा, हाथरस, कासंगज, जालौन, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कन्नौज, अलीगढ़, मऊ, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, चित्रकूट, पीलीभीत, बलिया, फतेहपुर, बदायूं, हरदोई में आंधी, तूफान व बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: अगले तीन दिनों तक यूपी में बिकेगी सस्ती शराब और बीयर, सरकार का बड़ा फैसला

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग