27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार ज्यादा सितम ढहाएगा सर्दी का मौसम, पहाडों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

- इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड - पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड -अगले एक पखवारे में प्रदेश में दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी - दानी इलाकों में हाड़ कांपने वाली ठंड हो सकती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Nov 2020, 10:53 AM IST

इस बार ज्यादा सितम ढहाएगा सर्दी का मौसम, पहाडों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

इस बार ज्यादा सितम ढहाएगा सर्दी का मौसम, पहाडों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

लखनऊ. इस बार सर्दी का असर पहले से ज्यादा हो सकता है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि दिवाली से पहले तापमान कभी नर्म तो कभी गर्म बना रह सकता है, तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन दिवाली के बाद पारा और गिरेगा। दिसंबर तक तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। इस समय रात का तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए लेकिन, जबकि यह 11 डिग्री के पास पहुंच गया है। इससे भी सर्दी ज्यादा होने के संकेत मिल रहे हैं। उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में इसका भी असर दिखेगा। मैदानी इलाकों में हाड़ कांपने वाली ठंड हो सकती है।

यूपी में बढ़ेगी ठंड

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक पखवारे में प्रदेश में दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। इन दिनों औसतन रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच और दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है।

इस बार अच्छा रहा मॉनसून

इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। कई राज्यों में मॉनसून के अंतिम दौर में भी अच्छी बारिश हुई। हालांकि, पश्चिम यूपी में बारिश कम हुई। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में ही रात के तापमान में अत्यधिक गिरावट आई है। इस समय वातावरण में धूल अधिक है। धूल छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिसंबर तक यूपी में बनेगा कोरोना स्टोर, सबसे पहले सरकारी व निजी स्वास्थ्यकर्मियों को लगायी जाएगी वैक्सीन

ये भी पढ़ें: प्रदूषण से करनी है फेफड़ों का हिफाजत तो करें इस हर्बल चाय का सेवन