30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बिगड़ेगा मौसम, 20 जनवरी तक ठंड को लेकर जारी हुआ अलर्ट, बढ़ सकती हैं छुट्टियां

- ठंड का सितम उत्तर प्रदेश में जारी - मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम - 16- 17 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Jan 2020, 11:10 AM IST

लखनऊ. ठंड का सितम राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है। मंगलवार दिन से ही घने कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ नजर आया। हालांकि 10 बजे के बाद धूप खिली जिससे ठंड से लोगों को आंशिक राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाओं से सूरज का असर कम ही रहा। वहीं, बुधवार मकर संक्रांति के दिन भी सुबह कोहरे ने दस्तक तो दी लेकिन ठंडी हवाओं का असर कम ही रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता की मानें, तो बुधवार से मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में मौसम बिगड़ेगा। मौमस विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं।

कई जिलों में होगी बारिश

पछुआ हवा का प्रभाव कम होने से गलन में कुछ कमी आई है लेकिन कोहरे का वातावरण बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो 16 व 17 जनवरी को बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में एक बार फिर कमी आएगी जिससे कि ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार, पहाड़ों पर एक के बाद एक पहुंच रहे पश्चिमी विक्षोभों का असर मैदानों तक पहुंच रहा है। सोमवार को इसी विक्षोभ से बारिश की शुरुआत हुई। 15 जनवरी को सुबह कोहरा छाएगा, लेकिन फिर मौसम साफ होने की उम्मीद है। 16-17 जनवरी को फिर से मैदानों में बारिश दस्तक देगी। 18 को मामूली राहत मिलेगी, लेकिन 19-20 जनवरी को संभावित पश्चिमी विक्षोभ की बारिश फिर से भिगोएगी।

ये भी पढ़ें:अब हर वाहन पर लगेगा हाई सिक्योरिटी नंबर, नहीं लगवाने पर लगेगा 10 हजार रुपये जुर्माना, शुरू हुई तैयारी