लखनऊ. आयकर विभाग द्वारा लखनऊ में सबसे बड़ी रेड सामने आई है। जहां टीम ने राजा बाजार निवासी ‘रस्तोगी बंधु’ कन्हैया लाल रस्तोगी अौर संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों में 100 किलो सोना व 9.21 रुपए का कैश जब्त कर लिया। ३६ घंटे के जांच पड़ताल के बाद आयकर विभाग की ये सबसे बड़ी कामयाबी रही। जांच अब भी जारी है, अभी कई लॉकर खोले जाने हैं। आयकर की छह टीमों ने कारोबारी के लखनऊ के अलावा मुम्बई में भी कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की।