आय में अनियमितताओं की सूचना के बाद दिल्ली से आयकर विभाग की टीम लखनऊ पहुंची। मंगलवार को विभाग ने एक साथ लखनऊ, दिल्ली व कोलकता में नेतराम के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें लखनऊ में स्टेशन रोड स्थित उनके घर पर टीम ने घंटों जांच की, जहां से कीमती सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही लखनऊ के विपुलखण्ड के एसबीआई शाखा में नेतराम के दो और उनके परिवार की सदस्य पूनम के एक एकाउंट को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर टैक्स चोरी के मामले में शिकंजा कसा जा सकता है।