3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के किसी भी जिले में रहते हों, अब इस नंबर से होगी गैस की बुकिंग

इंडेन गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए नंबर बदल गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Oct 2020, 6:53 PM IST

यूपी के किसी भी जिले में रहते हों, अब इस नंबर से होगी गैस की बुकिंग

यूपी के किसी भी जिले में रहते हों, अब इस नंबर से होगी गैस की बुकिंग

लखनऊ. इंडेन गैस की बुकिंग का नंबर बदल गया है। आप चाहे लखनऊ में रहते हों या उत्तर प्रदेश किसी और जिले में। इंडेन गैस की बुकिंग के लिए नये नंबर पर ही कॉल कर गैस बुक करानी होगी। कंपनी ने इसकी जानकारी सभी यूजर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एसएमएस के जरिए दे दी है। कंपनी की तरफ से कस्टमर्स को आए मैसेज में कहा गया है कि 'इंडेन बुकिंग नंबर बदल गया है, अब 7718955555 पर कॉल कर गैस बुक करें।' इससे पहले इंडेन गैस बुक कराने का नंबर 9911554411 था।

वाट्सएप के जरिए अगर आप इंडेन गैस बुक करना चाहते हैं तो यह और आसान है। कंपनी ने इसके लिए वॉट्सऐप नंबर 7588888824 जारी किया है। इस नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल से REFILL लिखकर भेजना है। वाट्सएप से बुकिंग तभी होगी जब आप रजिस्टर्ड मोबाइल से मैसेज भेजेंगे।

एक नवम्बर से यह भी नियम बदल रहा
अगले महीने से एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी का नियम भी बदल जाएगा। एक नवम्बर से गैस सिलेंडर मंगाने के लिए आपको ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश