27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 August 2018 Independence Day : इस बार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2018 Celebration : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस साल 2018 में भी पूरे भारत में धूम मची रहेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 4:36 PM IST

Independence Day

Independence Day 2018 : इस बार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Neeraj Patel

लखनऊ. स्वतंत्रता दिवस हरसाल की तरह इस साल 2018 में 15 अगस्त को आजादी का 72वां जश्न बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था और हम सभी लोग भारत देश के स्वतंत्र नागरिक बने थे। इसलिए हमारे भारत में स्वतंत्रता दिवस का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।

लखनऊ के लोगों ने बताया यह

आज के समय में कुछ लोगों को पता ही नहीं ही कि हमारा भारत देश अग्रेजों की गुलामी से कैसे आजाद हुआ था। इसलिए लखनऊ के कुछ लोगों ने बताया है कि हमारे दादा, परदादाओं ने स्वतंत्रता के लिए लोगों को लड़ते हुए और शहीद होते हुए देखा है। हमारे परदादाओं ने तो अग्रेजों की गुलामी का भी सामना किया है। हमारे परदादाओं को सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी आदि और इन जैसे कई लोगों ने अग्रेजों की गुलामी से बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया। जिसमें उनके साथ कई लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं।

पूरे शहर में मची रहेगी धूम

लखनऊ के कुछ लोगों ने बताया है कि हर साल की तरह इस साल 2018 में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे शहर में धूम मची रहेगी। पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस का 72वें जश्न को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। लखनऊ शहर में ऊंची ऊंची इमारतों पर तिरंगे का रूप देकर लाइटें लगाई जा रही हैं। जिससे पूरा शहर रात में लाइटों की रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आएगा।

महापुरुषों और शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के सभी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाकर सभी महापुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिन्होंने भारत देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक प्रयास किए। इस दिन की खुशी को जाहिर करने के लिए सभी लोगों द्वारा एक दूसरों को लड्ड़ू और मिठाइयां बांटी जाएंगी