
लखनऊ. बुधवार को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इसी बीच कानपुर के एक युवा अभिनेता सय्यद शबाहत अली ने एक शार्ट फिल्म बनाई है जिसमें भारत और पाकिस्तान की कहानी सुनाई गई है। फिल्म का नाम ‘A Peaceful State’ है और इसमें दोनों देशों के बीच प्यार, शांति और दोस्ती को बढ़ावा देने की बात कही गई है। शॉर्ट फिल्म की खास बात ये है कि इसका एक हिस्सा पाकिस्तान में शूट हुआ और एक हिस्सा भारत में।
‘हमसे है लाइफ’, ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘गुमराह-2’ और पॉपुलर फिल्म ‘अनअरेंज्ड’ जैसी वीडियो सिरीज में नजर आ चुके अली से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि ऐसी शार्ट फिल्म बनाने का ख्याल उनके मन में काफी अरसे से था और आखिरकार उन्होंने इसे अमली जामा पहनाया। यू-ट्यूब पर द हॉफ सेंट नाम के चैनल पर उनकी ये शॉर्ट फिल्म काफी लोकप्रिय हो रही है। आप भी देखिए इस फिल्म को।