2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MLC Chunav : 13वें निर्दलीय कैंडिडेट ने बढ़ाया रोमांच, सपा कैंडिडेट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

12 सीटों के लिए भाजपा के 10, सपा 02 और 01 निर्दलीय ने किया नामांकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Jan 2021, 4:15 PM IST

photo_2020-12-21_15-49-52.jpg

विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से सहयोगियों के साथ मिलकर बीजेपी अपने 10 सदस्य जितवा सकती है, जबकि सपा का एक कैंडिडेट आसानी से जीत जाएगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. नामांकन के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र जायसवाल ने पर्चा भरकर विधान परिषद चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है। 30 जनवरी को रिक्त हो रहीं उच्च सदन की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा। 19 जनवरी को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी नाम वापसी का अंतिम दिन है। समाजवादी पार्टी के 02 कैंडिडेट पहले ही नामांकन पत्र भर चुके हैं। सोमवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित बीजेपी के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया। उनके तुरंत बाद ही कानपुर के महेश शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। उनके पर्चा दाखिल करते ही 12 सीटों पर होने वाला चुनाव रोचक हो गया है। महेश चंद्र शर्मा इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से सहयोगियों के साथ मिलकर बीजेपी अपने 10 सदस्य जितवा सकती है, जबकि सपा का एक कैंडिडेट आसानी से जीत जाएगा। लेकिन, 13वें कैंडिडेड की एंट्री ने सपा के दूसरे कैंडिडेट की राह में कांटे बिछा दिये हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर नाम वापसी के अंतिम दिन तक प्रत्याशियों की संख्या 13 ही रही और निर्दलीय कैंडिडेट महेश चंद्र शर्मा अगर जोड़तोड़ करने में सफल रहे तो निश्चित ही सपा के दूसरे प्रत्याशी के लिए खतरा बढ़ जाएगा। एमएलसी के लिए चुनाव 28 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित होगा।

वर्तमान में अपना दल (09) को मिलाकर बीजेपी के पास कुल 320 विधायक हैं वहीं, समाजवादी पार्टी के पास 48 विधायक हैं। एक एमएलसी की सीट के लिए 32 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में बीजेपी के 10 कैंडिडेट्स की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है, जबकि सपा को दूसरे कैंडिडेट को जिताने के लिए 16 और सदस्यों के वोट की जरूरत होगी। ऐसे उसे जोड़तोड़ के अलावा कांग्रेस, सुभासपा और निर्दलीयों के वोटों की जरूरत होगी।

बीजेपी कैंडिडेट
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी।

सपा प्रत्याशी
अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी

यह भी पढ़ें : प्रोटेम सभापति पर सपा और भाजपा में खींचतान