
भारतवर्ष 2029 में बनेगा हिन्दू राष्ट्र, योगी आदित्यनाथ होंगे पहले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी 2029 तक यानी कि 2014 से 2029 तक पूरे 15 साल तक देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे और भारतवर्ष 2029 के बाद हिंदू राष्ट्र बनेगा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू राष्ट्र के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं भारतवर्ष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वगुरु बनेगा। यह भविष्यवाणी की है आचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी ने। आचार्य डॉ तिवारी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले सात सालों पर नजर डालने पर यह ज्ञात होता है कि ग्रह-गोचर और खगोलीय घटनाएं इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि अगले 7 सालों में भारतवर्ष विश्व का नेतृत्व करने लगेगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति का उदय होगा।
उन्होंने कहा कि 2029 तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने रहेंगे। आचार्य श्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जितना ही विरोध होगा, वे उतनी शक्ति और मजबूती के साथ हिमालय पर्वत की तरह डटे रहेंगे। 2029 में ग्रह -नक्षत्र करवट लेंगे। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं।
आचार्य श्री ने बताया कि 2029 से विश्व पटल पर योगी आदित्यनाथ का डंका बजेगा। क्योंकि योग, लग्न, ग्रह, तिथि, चर- अचर और सभी कारक इसका प्रबल योग बना रहे हैं।
Published on:
27 Mar 2022, 8:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.