30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतवर्ष 2029 में बनेगा हिन्दू राष्ट्र, योगी आदित्यनाथ होंगे पहले प्रधानमंत्री, ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

2029 तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने रहेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जितना ही विरोध होगा, वे उतनी शक्ति और मजबूती के साथ हिमालय पर्वत की तरह डटे रहेंगे। 2029 में ग्रह -नक्षत्र करवट लेंगे। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 27 Mar 2022, 8:47 AM IST

भारतवर्ष 2029 में बनेगा हिन्दू राष्ट्र, योगी आदित्यनाथ होंगे पहले प्रधानमंत्री

भारतवर्ष 2029 में बनेगा हिन्दू राष्ट्र, योगी आदित्यनाथ होंगे पहले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी 2029 तक यानी कि 2014 से 2029 तक पूरे 15 साल तक देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे और भारतवर्ष 2029 के बाद हिंदू राष्ट्र बनेगा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू राष्ट्र के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं भारतवर्ष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वगुरु बनेगा। यह भविष्यवाणी की है आचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी ने। आचार्य डॉ तिवारी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले सात सालों पर नजर डालने पर यह ज्ञात होता है कि ग्रह-गोचर और खगोलीय घटनाएं इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि अगले 7 सालों में भारतवर्ष विश्व का नेतृत्व करने लगेगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति का उदय होगा।

उन्होंने कहा कि 2029 तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने रहेंगे। आचार्य श्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जितना ही विरोध होगा, वे उतनी शक्ति और मजबूती के साथ हिमालय पर्वत की तरह डटे रहेंगे। 2029 में ग्रह -नक्षत्र करवट लेंगे। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Yogi adityanath: पहले अजय से आदित्यनाथ और फिर महंत से मुख्यमंत्री, जानिए योगी की पूरी कहानी

आचार्य श्री ने बताया कि 2029 से विश्व पटल पर योगी आदित्यनाथ का डंका बजेगा। क्योंकि योग, लग्न, ग्रह, तिथि, चर- अचर और सभी कारक इसका प्रबल योग बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने तैयार किया यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए रोडमैप, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम