8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटर में हैं या बीए में एनसीसी नहीं लिए हैं तो ले लीजिए, सेना में नौकरी की है पूरी गारंटी

Indian Army NCC Special Eligibility Criteria Benefits- आर्मी (Indian Army) बहुत ही अच्छी जॉब मानी जाती है। उत्तर प्रदेश से लाखों कैंडिडेट्स सेना में भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। एक समय था जब यह कहा जाता था कि उन्हें युवा लड़कों को भारतीय सेना में आने और शामिल होने के लिए मजबूर करना पड़ता है, लेकिन आज युवा इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Sep 2021, 9:38 AM IST

Indian Army NCC Special Eligibility Criteria Benefits

Indian Army NCC Special Eligibility Criteria Benefits

लखनऊ. Indian Army NCC Special Eligibility Criteria Benefits. आर्मी (Indian Army) बहुत ही अच्छी जॉब मानी जाती है। उत्तर प्रदेश से लाखों कैंडिडेट्स सेना में भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। एक समय था जब यह कहा जाता था कि उन्हें युवा लड़कों को भारतीय सेना में आने और शामिल होने के लिए मजबूर करना पड़ता है, लेकिन आज युवा इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारतीय सेना ने वेतन से लेकर जीवन स्तर तक, चिकित्सा सुविधाओं से लेकर वेतन में बढ़ोत्तरी की है। युवाओं में सेना में नौकरी का चलन बढ़ रहा है। लेकिन सेना में भर्ती के लिए कुछ नियम होते हैं। इसकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी अलग होती है। सेना में भर्ती के लिए एनसीसी (NCC) लेना जरूरी होता है। इसके माध्यम से उपयुक्त सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।

क्या है एनसीसी

एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जो स्कूल कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ–साथ उन्हें, अपने जीवन को अनुशासित तरीके से जीना सिखाता है। इसके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व की क्षमता और सेवा की भावना भी विकसित करना है। एनसीसी में छात्रों सीनियर छात्रों की ट्रेनिंग सुरक्षा बलों के जवानों की तर्ज पर होती है।

एनसीसी में सर्टिफिकेट

एनसीसी में तीन प्रकार के ए, बी और सी प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते है। यह छात्रों के लगन और परिश्रम व परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। एनसीसी का 'ए' प्रमाण पत्र उन्हें दिया जाता है जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम है। ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने की अधिकतम उम्र 17 वर्ष है, जबकि ‘सी’ सर्टिफिकेट 19 वर्ष की उम्र में प्राप्त किया जा सकता है।

सर्टिफिकेट के लाभ

एनसीसी में ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने पर उच्च शिक्षा के लिए कुछ संस्थानों में प्रवेश प्राप्त के बाद अलग से कोटा निर्धारित होता है। स्नातक में इंजीनियरिंग कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कोर्स में पांच प्रतिशत की छूट दी जाती है। जैसे किसी कोर्स में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हो रहे हैं तो वहां ऐसे छात्रों को 45 प्रतिशत पर प्रवेश प्राप्त हो जायेगा। इसी तरह ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन में भी प्रवेश के दौरान छूट प्राप्त होती है।

जरूरी दस्तावेज

सेना में भर्ती के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं।

- कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।

- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्क शीट।

- राज्य के अधिवास से आवेदन, जाति प्रमाण पत्र।

- गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षरित फोटो के साथ चरित्र प्रमाण पत्र।

- स्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र।

- एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशनल सर्टिफिकेट और उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्र जैसे अतिरिक्त दस्तावेजों को एक संबंधित अधिकारी से सत्यापित किया जाना चाहिए।

- राजपत्रित रैंक अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से सत्यापित प्रत्येक दस्तावेज की एक फोटोकॉपी के साथ मूल रूप से आपके पास सभी उपयुक्त दस्तावेज होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: कैसे और किसे मिलता है हथियार का लाइसेंस, एक बार में खरीद सकते हैं कितनी गोलियां, जानें नियम और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें: पूर्वी भारत का गेटवे बनेगा काशी, 424 करोड़ से 5 किमी के रोपवे के लिए एमओयू, यूपी का सबसे लंबा रोपवे होगा