30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब महिलाओं को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी, ट्रेनों में पीले रंग के होंगे महिला कोच

अब ट्रेनों में महिलाओं के डिब्बों का रंग पीला होगा। झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस (Bundelkhand Express) समेत आठ ट्रेनों के महिला कोचों (Lady coaches) को पीले रंग से रंगा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 15 Jul 2019, 9:55 AM IST

lucknow

अब महिलाओं को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी, ट्रेनों में पीले रंग के होंगे महिला कोच

लखनऊ. अब ट्रेनों में महिलाओं के डिब्बों का रंग पीला होगा। झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस (Bundelkhand Express) समेत आठ ट्रेनों के महिला कोचों (Lady coaches) को पीले रंग से रंगा जाएगा। इससे महिला यात्रियों (Lady passengers) को कोच खोजने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए ट्रेनों के आगे या फिर पीछे महिला कोच लगाए जाते हैं। कई बार कोच पोजीशन पता न चलने से महिलाओं को प्लेटफार्म पर दौड़ लगानी पड़ती है। कोच की पहचान के लिए बाहर ट्रेन नंबर (Train Number) और नाम वाले बोर्ड में ही महीन अक्षरों में महिला शब्द लिखा होता है। बाहर महिला की आकृति का चिह्न भी बना होता है लेकिन, कोच पुराना होने के कारण न तो महिला शब्द सही दिखता और न ही प्रतीकात्मक आकृति नजर आती है। इससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को पीला रंग करने के निर्देश दिए हैं। कई महिलाओं ने वरीय अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। इस पर रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) को सभी ट्रेनों की महिला बोगी की खिड़कियों का रंग बदलने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें - यूपी के भिखारियों के लिये Good News, नौकरी देगी योगी सरकार

झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस (Bundelkhand Express), बरौनी मेल (Barauni mail), झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (Jhansi-Lucknow Intercity), प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस (झांसी से कोलकाता) (First Independence Sangram Senani Express), चंबल एक्सप्रेस (Chambal Express), ग्वालियर भिंड रतलाम इंटरसिटी (Gwalior Bhind Ratlam Intercity), झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस (Jhansi-Bandra Express), ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस (Gwalior-Pune Express) के महिला कोचों को पीला रंग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रेनों में लगने वाली महिला बोगियों (Lady bogies) का रंग बदलने का फैसला रेलवे बोर्ड ने लिया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि चटक रंग होने के कारण दूर से ही महिला कोच नजर आने लगेगा। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार का सबसे बड़ा ऐलान, अब न करें बेटियों की शादी की चिंता, सरकार उठाएगी सारा खर्च