5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले डीआरएम, यात्री सुविधा सम्बन्धी कार्यों में हो रहा हिंदी का अधिकतम प्रयोग

मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि यात्री सुविधा संबंधी समस्त कार्य व सूचनाएॅं प्रदान करने में राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 8 Sep 2017, 8:30 PM IST

Lucknow Railway News

लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 07 सितम्बर से 14 सितम्बर 2017 तक मनाये जाने वाले ‘हिंदी सप्ताह’ के अवसर पर गुरुवार को मण्डल सभागार में कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मण्डल रेल प्रबन्धक आलोक सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यान्त हिन्दू परास्नातक महाविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर और संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार कर्ण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद मण्डल के कलाकारों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक मुकेश ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग हमारे संवैधानिक दायित्व के साथ-साथ हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि आधुनिक भारत की संस्कृति एवं देश की एकता व अखण्डता बनाए रखने में हिंदी का शत प्रतिशत प्रयोग आवश्यक है । इस दिशा में लखनऊ मण्डल में यात्री सुविधा संबंधी समस्त कार्य व सूचनाएॅं प्रदान करने में राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय कुमार कर्ण ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। हिंदी जनसम्पर्क की भाषा है। आदर्श प्रजातंत्र में भाषा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है । हिंदी भाषा राष्ट्रचेतना की संवाहिका के रूप में कार्य करती है । हिंदी के प्रचार एवं प्रसार में रेलवे विभाग की भूमिका अतुलनीय एवं अनुकरणीय है।

समारोह के दौरान मण्डल के कलाकारों द्वारा जाति व्यवस्था पर आधारित नाटक 'सत भाषे रैदास’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी शैलेश कुमार मिश्रा एवं संचालन किशोर चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरसी लोहानी एवं समस्त शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - 8 से 16 सितंबर के बीच यूपी से गुजरने वाली 30 ट्रेनें रद्द