
लखनऊ. होली को देखते हुए रेलवे ने यूपी के अलग-अलग स्टेशनों से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04998 भटिंडा से वाराणसी के बीच 25 मार्च तक हर रविवार को चलाई जाएगी जबकि ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी से भटिंडा के बीच 26 मार्च तक हर सोमवार को संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 04414 आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ के बीच 29 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को चलाई जाएगी जबकि ट्रेन संख्या 04413 लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल 30 मार्च तक हर बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी।
- रेलगाड़ी संख्या 04207 वाराणसी से आनन्द विहार टर्मिनल 4 मार्च तक हर रविवार और गुरुवार को चलाई जाएगी जबकि रेलगाड़ी संख्या 04208 आनन्द विहार टर्मिनल से वाराणसी 5 मार्च तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 04422 आनन्द विहार टर्मिनल से लखनऊ 28 मार्च तक हर बुधवार को और ट्रेन संख्या 04421 लखनऊ से आनन्द विहार टर्मिनल 27 मार्च तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 04420 हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ 26 मार्च तक हर सोमवार को जबकि ट्रेन संख्या 04419 लखनऊ से हजरत निजामुद्दीन 29 मार्च तक हर गुरुवार को संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच 29 मार्च तक हर गुरुवार को और ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ 30 मार्च तक हर शुक्रवार को संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 04206 लखनऊ से कोलकाता के बीच 26 मार्च तक हर सोमवार और ट्रेन संख्या 04205 कोलकाता से लखनऊ के बीच 27 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 02011 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से लखनऊ के बीच 6 मार्च मंगलवार और ट्रेन संख्या 02012 लखनऊ से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के बीच 7 मार्च बुधवार को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 01017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर के बीच 6 मार्च मंगलवार और ट्रेन संख्या 01018 गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल 7 मार्च बुधवार को संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद से आनन्द विहार टर्मिनल रविवार 4 मार्च व मंगलवार 6 मार्च और ट्रेन संख्या 04118 आनन्द विहार टर्मिनल से इलाहाबाद सोमवार 5 मार्च व बुधवार 7 मार्च को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 02597 गोरखपुर से मुम्बई के बीच शनिवार 3 मार्च व 10 मार्च और ट्रेन संख्या 02598 मुम्बई से गोरखपुर के बीच रविवार 4 मार्च और 11 मार्च को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 01683 भोपाल से लखनऊ के बीच 1 मार्च को जबकि ट्रेन संख्या 01684 लखनऊ से भोपाल के बीच 2 मार्च को चलेगी।
Published on:
28 Feb 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
