लखनऊ. रद्द चल रही कई ट्रेनों को रेलवे ने आने वाले कई दिनों के लिए फिर से रद्द करने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में चल रहे मरम्मत और इंजीनियरिंग कार्यों के कारण चार जुलाई तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इन ट्रेनों में से कई को अब 10 और 11 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कई गाड़ियां आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से मुश्किलों का सामना कर रहे यात्रियों को आगे कुछ और दिनों तक मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी।