इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 08791 दुर्ग-जम्मूतवी समर स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 28 जुलाई तक हर शनिवार को संचालित होगी। रेलगाड़ी संख्या 08792 जम्मूतवी-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से 30 जुलाई के बीच हर सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रास्ते में दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट , पठानकोट कैंट और जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहरेगी।