5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘धोनी’ का ‘चिट्टू’ अब दिखेगा लखनऊ सेंट्रल में

फिल्म 'धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के चर्चे हर ओर हैं। इस फिल्म में धोनी के दोस्त चिट्टू की भूमिका निभाने वाले आलोक पांडे यूपी के रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 24 Oct 2016, 4:57 PM IST

alok pandey

alok pandey

लखनऊ.
फिल्म 'धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के चर्चे हर ओर हैं। इस फिल्म में धोनी के दोस्त चिट्टू की भूमिका निभाने वाले आलोक पांडे यूपी के रहने वाले हैं। राजधानी लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य अकेडमी में उन्होंने अभिनय के गुर सीखे। वह अब निखिल अडवाणी की फिल्म लखनऊ सेंट्रल मेंं नजर आएंगे। अपने करियर और लाइफ से जुड़ी तमाम बातें उन्होंने साझा कीं-


सुशांत और धोनी दोनों जमीनी


आलोक ने बताया फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम करने का एक्सपीरियंस अद्भुत रहा। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से काफी दोस्ती भी हो गई। साथ ही टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी से भी मिलने का मौका मिला। आलोक के मुताबिक सुशांत और धोनी दोनों जमीनी आदमी हैं। यही दोनों की सफलता का कारण है।




लखनऊ में सीखी बारीकियां

आलोक का रंगमंच की दुनिया में सफर साल 2007 से शुरू हुआ। शाहजहांपुर में पढ़ाई के दौरान उनका थियेटर की ओर भी रुझान हुआ। उन्होंने वहां नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया। इस फील्ड में दिलचस्पी बढ़ती देख उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य एकेडमी में एडमिशन लिया। यहां से उनकी ख्वाइशों को पंख लगे। कोर्स के दौरान उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया। कैमरे की तकनीकि बारिकियों को समझने के लिए वह कोलकाता के सत्यजीत रे इंस्टिट्यूट चले गए। यहां कैमरे के साथ उन्होंने एक्टिंग को भी तराशा। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया।




पहली कमाई तीन हजार


मुंबई में वह शुरुआत में अपने कुछ बैचमेट्स के साथ रुके। वहां से उनका स्ट्रगल शुरू हुआ। लगभग तीन महीने के स्ट्रगल के बाद उन्हेंं सीरियल सीआईडी में एक छोटा सा रोल मिला लेकिन एडिटिंग के वक्त रोल काट दिया गया। इस किरदार के लिए उन्हेंं तीन हजार मेहनताना मिला था। साल 2014 में उन्हेंं अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म - 'डैट डे आफ्टर ऐवरी डे ' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह छोटे-छोटे रोल में फिल्म 'पीके' व 'प्रेम रतन धन पायो' में भी नजर आए। आने वाले दिनों में वह निखिल अडवाणी की फिल्म लखनऊ सेंट्रल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में भी होगी।




इरफान खान हैं आइडल


अपनी पसंद-नापसंद के बारे में आलोक ने बताया कि उनके फेवरिट एक्टर इरफान खान हैं। उनके मुताबिक इरफान ऐसे कलाकार हैं जो हर तरह का किरदार निभा सकते हैं। इरफान के अलावा उन्हें नवाजुद्दीन भी पसंद हैं। उनके मुताबिक इरफान और नवाजुद्दीन नैचुरल एक्टर हैं। वह सभी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आलोक जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ आने वाले हैं।