18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईपीएल मैच स्टार्ट होते ही शुरू हो जाता है सटाकिंग का खेल

Police ने छापा मारकर दो दर्जन से अधिक सटोरिओं को किया Arrest

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Apr 10, 2021

IPL Satta

IPL Satta King Online Betting

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आईपीएल मैच शुरू होते ही सटाकिंग का ऑनलाइन खेल शुरू हो जाता है और यह सट्टे का खेल तब तक चलता है जब तक मैच खत्म नहीं हो जाता है। इस बीच जो लोग सट्टा खेलकर हार जाते हैं उनको बड़ा आर्थिक नुकसान हो जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की शुरूआत हो चुकी है। सभी सट्टाकिंग की टीमों ने क्रिकेट लीग जीतने के लिए अपनी बैटिंग की तैयारी भी कर ली है। इस बीच मैचों पर पैसा लगाने वाले सट्टेबाजों ने भी अपना खेल शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस,ने लखनऊ से सट्टेबाजों का बड़ा रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो दर्जन से अधिक सटोरिओं को गिरफ्तार किया है।

नार्थ जोन की क्राइम टीम ने जानकीपुरम क्षेत्र से पूरे गैंग को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम टीम की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने रेड की थी। इस दौरान सट्टेबाजों के पास से 10 लाख रुपए भी बरामद किए गए। ये सट्टेबाजों का गिरोह प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था। इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी लखनऊ से सटोरिए गिरफ्तार हो चुके हैं। तब एसटीएफ ने कई जिलों में सक्रिय आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से भी लाखों रुपए बरामद किए गए थे।

30 मई तक चलेगा IPL Match

आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल यानी शुक्रवार को हो गई। पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने आए। खास बात है कि अप्रैल में शुरू होने वाली ये लीग करीब दो महीने चलने वाली है। फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार कार, 8 बाइक, 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।