लखनऊ रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि Bhartiya Railway की इस नई पहल के तहत IRCTC के कर्मचारियों को यात्रियों से अतिथ्य, विनम्रता और अच्छे व्यवहार करने के लिए पहले उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे रेल में सफर करने वाले यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं दी जी सकें। इसके लिए आईआरसीटीसी के एक बैच को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। इस पहले बैच में IRCTC के 1500 कर्मचारियों को यात्रियों से अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जा रही है। अक्टूबर माह में उन्हें ट्रेन में ड्यूटी के लिए भेज दिया जाएगा और वहीं 30,000 कर्मचारियों को मार्च 2019 तक ट्रेनिंग दे दी जाएगी।