23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए IRCTC ने निकाली बंपर स्कीम, जानिए पैकेज और ट्रेन के बारे में

वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Jun 2019, 9:34 PM IST

Train

Train

लखनऊ. वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेेलवे ने एक ऐसी स्कीम या कहें कि एक ऐसा पैकेज निकाला है, जिसमें आप माता के दर्शन बेहद आसानी से व कम खर्च पर कर सकेंगे। अब हर सप्ताह आईआरसीटीसी यात्रियों को वैष्णो देवी के दर्शन करवाएगा। आईआरसीटीसी ने जो नया पैकेज लॉन्च किया है, इसके अनुसार हर हफ्ते 8 लोग वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे। जिसमें श्रद्धालुओं के जाने-आने के आरक्षण के अलावा, भ्रमण और ठहरने का इंतजाम भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें- 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाया बड़ा प्लान, आई जरूरी खबर

क्या-क्या होंगी सुविधाएं-

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस हर गुरुवार श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ले जाएगी। ट्रेन की थर्ड एसी के कोच में सीटें रिजर्व होंगी। जिससे श्रद्धालु शुक्रवार को जम्मू तवी पहुंचेंगे। वहां से एसी टैक्सी यात्रियों को कटरा पहुंचाएगी। वहीं थ्री स्टार होटल में ठहरने का उनके लिए प्रबंध होगा। यहीं नहीं उन्हें बाणगंगा तक पिक और ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी। शनिवार को वे दर्शन करेंगे और आखिर में श्रद्धालु रविवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से वापस आएंगे अपने घर के लिए प्रस्थान कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या से यूपी की राजनीति गर्माई, अखिलेश-मायावती ने दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी के बयान के बाद प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, कहा- सच्चाई कड़वी लगेगी

इतने रुपए का है पैकेज-
इस पूरे पैकेज का कीमत 14,800 रुपये प्रति व्यक्ति है। इसमें लंच और डिनर भी शामिल हैं। वहीं यदि दो व्यक्ति एक साथ सफर कर रहे हैं कि प्रति व्यक्ति इस पैकेज की कॉस्ट कम हो जाएगी। तब 14,800 के बजाए प्रति व्यक्ति 9,500 रुपये, वहीं तीन लोगों के एक साथ जाने पर प्रति व्यक्ति 8,700 रुपये का खर्च आएगा। इस पैकेज के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या गोमतीनगर स्थित दफ्तर से बुकिंग करा सकता है।

इन स्टोशनों से गुजरेगी ट्रेन-
बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से होेते हुए, सुल्तानपुर जंक्शन, लखनऊ चारबाग, मोरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंटोनमेंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंटोनमेंट जंक्शन, पठानकोट कैन्टोनमेंट, जम्मू तवी पहुंचेगी।