
लखनऊ. निवेश करना चाहते हैं तो एलआईसी आपके लिए बहुत ही शानदार व किफायती पॉलिसी लेकर आई है। एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी के तहत हर रोज आठ रुपये निवेश करने पर एक निर्धातित समय के बाद 17 लाख रुपए पाए जा सकते हैं। एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी लिंक योजना नहीं है लिहाजा इसमें किसी प्रकार का कोई रिस्क भी नहीं है।
इस उम्र के लोग ले सकते हैं पॉलिसी
पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम आठ वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। इसका मतलब यह है कि आप अपने नाबालिग बच्चे के लिए भी इस पॉलिसी को ले सकते हैं। पॉलिसी को लेने के लिए अधिकतम उम्र 59 साल रखी गई है। इस पॉलिसी को 16 से 25 वर्ष की अवधि के लिए लिया जा सकता है।
ऐसे समझे
यदि आप इस पॉलिसी को 21 साल के लिए लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र 54 साल से कम होनी चाहिए वही 25 साल के लिए पॉलिसी लेने के लिए आपकी उम्र 50 साल या इससे कम होनी चाहिए।
दुर्घटना पर मिलेगा बोनस
दुर्घटना होने पर भी पॉलिसी फायदेमंद है और एलआइसी नॉमनी को बोनस के साथ भुगतान करेगा। यदि बीमा धारक की मृत्यु होती है तो नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ सम एश्योर्ड का लाभ भी मिलेगा। इस योजना को लेने पर इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।
एलआईसी के फायदे
भारत जीवन बीमा (एलआईसी) देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है और सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इस पर करोड़ों लोगों का विश्वास है बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर निवेश किया है और कभी शिकायत नहीं आई। ऐसे में प्रतिष्ठित संस्थान होने के नाते विश्वास कर एलआईसी में निवेश किया जा सकता है।
Updated on:
25 Dec 2021, 1:47 PM IST
Published on:
25 Dec 2021, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.