लखनऊ. अप्रैल में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में जब सभी लोग घरों में कैद हो गए और वर्क फ्रॉम होम कल्चर दोबारा बढ़ा तब लोगों का बड़ा सहारा बना इंटरनेट। देखते ही देखते इसकी मांग बढ़ी और नए उपभोक्ता की संख्या में भी इजाफा हुआ। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां ने भी ग्राहकों के लिए खूब किफायती प्लान्स निकाले। इनमें सबसे आगे रहा रिलायंस जियो, जिससे पूर्वी यूपी में सर्वाधिक लोग जुड़े। ट्राई के अप्रैल 2021 की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व यूपी में जियो ने बड़ी बढ़त के साथ सबसे अधिक (6.26 लाख से अधिक) उपभोक्ता जोड़े।