भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. वृषभ प्रसाद जैन ने बताया कि अम्बेडकर केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो.संजय सिंह,रूहेलखंड विवि के कुलपति प्रो.अनिल कुमार शुक्ला शिक्षविद अमिता वाजपेयी समेत तमाम विवि के संकायाध्यक्ष, प्राचार्य,अध्यापक, निदेशक आदि कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे । कार्यशाला में हुए विचार विमर्श और सुझावों को शिक्षा नीति 2019 के मसौदे में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।