सीएम योगी ने नड्डा के लिए कहा यह-
सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने नड्डा के स्वागत में उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के समय भाजपा के चुनाव प्रभारी रहे और वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहली बार यूपी आगमन पर उनका स्वागत करता हूँ। यह हम सब के लिए गौरव की बात है एक सामान्य कर्तकर्ता जिसने एबीवीपी (ABVP) से शुरुआत की उनको आज संसदीय बोर्ड ने कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व दिया है। आज केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद उनका यूपी में कार्यक्रम लगा है। धैर्य के साथ कार्य कैसे किया जा सकता है जेपी नड्डा इसके उदाहरण है। बीजेपी (BJP) किसी परिवार किसी जाति किसी मत मजहब की पार्टी नही भारतीय जनता की पार्टी है इसका उदाहरण मोदी जी को फिर से चुना जाना और नड्डा जी को चुना जाना है। सीएम योगी ने रायबरेली (Raebareli) और गोरखपुर (Gorakhpur) में एम्स (AIIMS), वाराणसी में एम्स के समकक्ष संस्थान बनाने का काम, 8 मेडिकल कॉलेजो को सुपर स्पेशिएलिटी में बदलने का काम, लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस देने का श्रेय इन्हें दिया।