महेद्र नाथ पांडेय के बाद भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन सियासों गलियारों में कई नामों की चर्चा है। भाजपी सूत्रों की मानें, तो कई नाम हैं जो इस पद की रेस में शामिल हैं, लेकिन कौन प्रदेश अध्यक्ष बनेगा अभी यह कहना मुश्किल है। वैसे 2022 का विधानसभा चुनाव को भाजपा ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेगी। इसके लिए ऐसा व्यक्ति जरूरी है जो विवाद से दूर हो व उसके आने से पार्टी में किसी प्रकार की गुटबंदी की शुरुआत न हो।