दो मालएवेन्यु स्थित संदीप सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कल्याण सिंह ने राम मंदिर के मुद्दे पर जमकर अपनी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं सम्पूर्ण हिन्दू समुदाय राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है, वह इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। राम मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का विषय है। लेकिन विपक्ष अपनी स्थिति साफ करे, अयोध्या में वहां पर मंदिर निर्माण किया जाए अथवा नहीं।