सांसद कौशल किशोर शर्मा ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि केजीएमयू के कई विभाग हैं जहां मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा। बहुत से ऐसे विभाग हैं जिनमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने कोविड वार्ड में अब तक ड्यूटी नहीं की है। जबकि एक साल से ज्यादा कोरोना मरीजों का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। यही हाल बलरामपुर अस्पताल का है, जहां वेंटिलेटर तो हैं लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।