बीजेपी ने आज यानी 29 मई को लखनऊ में पार्टी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एक बैठक बुलाई। यह बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में लोगों के संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जितनी लड़ाई हमें बूथ पर लड़नी पड़ती है, उससे ज्यादा लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़नी पड़ती है।