
Keshav Akhilesh
लखनऊ. समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आज भाजपा पर दूसरे का काम का श्रेय लेने का आरोप लगाए जाने के बाद अब प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ये भूल गए हैं कि वो अब सीएम नहीं हैं। उन्हें सीएम बनने का सपना नहीं देखना चाहिए। अखिलेश यादव ने आज की गई प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी द्वारा गाजियाबाद में एलिवेटिड रोड के उद्घाटन करने का जिक्र करते हुए उनकी योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया है साथ ही सवाल किया कि इस एलिवेडिट रोड पर यादव रोड कौन सी है।
"अखिलेश दोबारा इस प्रदेश के सीएम नहीं बनेंगे"-
इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि अखिलेश जी अब भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि वह यूपी के सीएम नहीं हैं। केशव प्रसाद ने कहा कि मैं अखिलेश जी को नसीहत देना चाहता हूं कि वह इस बात को स्वीकार कर लें कि अब वह प्रदेश के सीएम नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश जी दिन में सीएम बनने के सपने न देखें। उन्हें अब यह सपना देखना छोड़ देना चाहिए कि वह दोबारा इस प्रदेश के सीएम कभी बनेंगे।
मुलायम-मायावती पर भी साधी निशाना-
अखिलेश के साथ-साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ? पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बुआ, भतीजा और पिता जी ने जितना काम पिछले 15 वर्षों में नहीं किया होगा, उतना हमने एक साल में कर दिखाया है। अपने कार्यकाल में जो काम आपने (अखिलेश यादव ने) कराये थे उसका पैसा सैफई से लेकर नहीं आए थे। वह प्रदेश की जनता का पैसा था।
गोमती रिवर फ्रंट की कब ली थी एनओसी-
अखिलेश यादव द्वारा हर योजना को अपनी सरकार की उपलब्धि बताने पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का तो उद्घाटन उन्होंने किया था तो उसे अधूरा क्यों छोड़ दिया। एलिवेटेड रोड के उद्घाटन पर भी उन्हें दर्द हो रहा है। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा उन्हें एनओसी न मिली थी वरना एलिवेडिट रोड कब की शुरू हो जाती।इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट के लिए उन्होंने कब एनओसी ली थी, उसका प्रमाण वो दिखाएं।
Published on:
31 Mar 2018, 6:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.