31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे : केशव प्रसाद मौर्य

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तंज कसा। डप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहाकि, कुछ समय बाद वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Aug 2022, 2:38 PM IST

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में व्यस्त है। पर कांग्रेस में लगातार बड़े और दिग्गज नेतां जाना एक बड़़ी समस्या बन रही है। कपिल सिब्बल के बाद अब वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर सब अवाक हैं। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी में तैनात सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तंज कसा। डप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहाकि, कुछ समय बाद वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे।

बाकी सब तो विदा हो जाएंगे

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के विरोधी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ष्कांग्रेस से बहुत लोग आजाद हो गए हैं। गुलाम नबी भी अब आजाद हो गए हैं। आगे आने वाले समय में कांग्रेस में केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा। बाकी सब तो विदा हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -अब बहुराष्ट्रीय कम्पनियां चलाएंगी पर्यटन विभाग के होटल, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

राहुल अकेले ही करेंगे भारत जोड़ो यात्रा

शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दी। जिसमें डिप्टी सीएम ने लिखा था कि, अब कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी आजाद। लगता है कि राहुल गांधी अकेले ही करेंगे भारत जोड़ो यात्रा।

यह भी पढ़ें -Twin Tower Demolition : किसी भी दिक्कत के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

राहुल गांधी पर गुलाम नबी आजाद के आरोप

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहें वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने कहाकि, राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं।