केशव प्रसाद ने कहा कि पूर्व में शौचालय बड़े घरों की पहचान हुआ करते थे, लेकिन अब पीएम मोदी ने गरीबों का ख्याल करते हु घर-घर शौचालय का निर्माण करवाया। पीएम मोदी ने गरीबों के इलाज के लिए भी इंतजाम कराए हैं। 2019 चुनाव के लिए हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि आम चुनाव में 73 से ज्यादा सीटें आप जिताएं। भाजपा आपकी है और सरकार भी आप ही की है। उन्होंने कहा कि बिगड़ा हुआ सिस्टम सुधारने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन रामराज्य जल्द आएगा।