लखनऊ. Know about the facilities and features of Presidential Train. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के इतिहास में पहली बार प्रेसिडेंशियल ट्रेन राजधानी आ रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) इसी ट्रेन से लखनऊ आ रहे हैं। यह ट्रेन अपने आप में खासियतों से भरी हुई है। आम लोग इस ट्रेन से दीदार नहीं कर सकेंगे। दरअसल, यह आम ट्रेन की श्रेणी में नहीं आती है। इसमें मिलने वाली सुविधाएं अत्याधुनिक होती हैं। ट्रेन में बुलेट प्रूफ विंडो, जीपीआरएस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सैटेलाइट आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम, डाइनिंग रूम, विजिटिंग रूम, लाउंज, कॉन्फ्रेंस रूम शामिल है। ट्रेन को वाइस रीगल कोच के नाम से भी जाना जाता है।