23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / कृष्णा के नए शो comedy nights live में जानिये किस का होगा क्या किरदार!

कृष्णा के नए शो comedy nights live में जानिये किस का होगा क्या किरदार!

कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स लाइव शो के कलाकार कृष्णा, सुदेश, भारती, सिद्दार्थ और गौरव दूबे शनिवार को लखनऊ पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 30 Apr 2016, 8:39 PM IST

comedy nights live

comedy nights live

लखनऊ। कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स लाइव शो के कलाकार कृष्णा, सुदेश, भारती, सिद्दार्थ और गौरव दूबे शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यह टीम अपने नए शो कॉमेडी नाइट्स के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई है। आपको बता दें, यह शो कलर्स चैनल पर रात 10 बजे आएगा और ठीक उसी टाइम सोनी पर कपिल का नया शो 'द कपिल शर्मा शो' भी आता है। टीआरपी की इस जंग में जब दोनों जाबाज़ खिलाड़ी आमने-सामने हो तो मुकाबला दिलचस्प होना तो लाजमी है। कपिल-कृष्णा का कम्पैरिजन हमेशा चर्चा में रहता है। इस सवाल का जवाब देते हुए कृष्णा ने बताया की कम्पटीशन हेल्दी है। इस कम्पैरिजन से एक चैलेंज रहता है कि कॉम्पिटिशन अच्छा हो।

लखनऊ तो दिल में है

कॉमेडियन कृष्णा ने बताया कि लखनऊ तो उनके दिल में बसा हुआ है। वह वाराणसी के रहने वाले हैं, लेकिन वो लखनऊ में बचपन से ही आते-जाते रहे हैं। यहां इंदिरानगर में उनकी आंटी का घर है। यहां के इलाकों से वह भली-भाती वाकिफ हैं। उन्हें अमीनाबाद का फूड बेहद पसंद है। कृष्णा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि शो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। इस शो में दर्शकों को हर वो मसाला मिलेगा जो वह टीवी पर देखना पसंद करते हैं। शो में उनका किरदार एक दम ठेठ यूपी वाला है।

कपिल-कृष्णा में तकरार
अलग अलग शो होस्ट कर रहे कॉमेडी के दो महारथियों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं है। कृष्णा ने बतया कि एक बार कपिल ने उन्हें अपने शो पर बुलाया था पर ये किसी वजह से नहीं जा पाये। तब से कपिल और कृष्णा के बीच थोड़ी अन बन है। कृष्णा ने बताया कि इसके बावजूद हम सब एक फैमिली की तरह हैं। साथ में काफी समय काम भी कर चुके हैं। आज भी वह एक-दूसरे के अच्छे कामों की सराहाना करते हैं।

'चिंटू' मुझे बेहद पसंद है

पत्रिका से बात करते हुए भारती ने बताया कि इस समय वह 3 शो, इंडियाज़ गॉट टैलेंट, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कॉमेडी नाइट्स लाइव कर रही हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी व्यक्तिगत ज़िन्दगी के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पता। इस शो में वह एक छोटे बच्चे चिंटू का किरदार निभा रही है जो कि उन्हें बेहद पसंद है।

टुंडे की हैं शौक़ीन

वह कई बार लखनऊ आ चुकी हैं पर बिजी शेड्यूल के चलते वह कभी लखनऊ घूमीं नहीं। आज यदि उन्हें टाइम मिलता है तो वह टीम के टुंडे कबाबी जाएंगी। कुछ समय पहले भारती और उन्हीं के शो के एक राइटर के साथ बाते जोड़ी जा रही थी। हालांकि भारती ने इन सब बातों का खंडन करते हुए कहा कि शादी के लिए अभी बहुत समय है। पहले वो अपने करियर की ओर ध्यान दे रही है।

सिदार्थ है लखनऊ के अमीनाबाद से
सिदार्थ इस शो में एक आंटी का किरदार निभा रहे हैं। सिद्धार्थ अभी तक 350 से ज्यादा एपिसोड में महिला का किरदार निभा चुके हैं। वह खुद लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र के रहने वाले है। देखिये उन्होंने लखनऊ वासियों के लिए क्या सन्देश छोड़ा है -


सुदेश लहरी इस शो में कृष्णा के पिताजी का किरदार निभाएंगे और गौरव एक विदेशी आदमी का जिसका नाम 'MY' यानि माइकल यादव है, का किरदार निभाएंगे।





हाल ही में कपिल द्वारा दिल्ली में शाहरुख खान को बुला कर शो की शुरुआत की गयी तो कृष्णा और उनके साथी ने खुद जनता के बीच जाकर उनका दिल जीतने का प्रयास शुरू कर दिया है। रवींद्रालय में उन्होंने हंसी और ठिठोली का ज़ोरदार तड़का भी लगाया।